RG Kar Case: Former TMC MLA Nirmal Ghosh arrested!
RG KAR CASE: 9 अगस्त 2024 को आरजी कर अस्पताल के सेमिनार रूम में 31 वर्षीय पीजी ट्रेनी डाक्टर से दुष्कर्म व हत्या केस में सबूत मिटाने के कथित मामले में पुलिस ने पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष को गिरफ्तार किया है।
उन्हें ओडिशा के संबलपुर से पकड़ा गया। इस मामले में पानीहाटी नगरपालिका के पार्षद सोमनाथ डे और पीड़िता के परिवार के पड़ोसी संजीव मुखर्जी को भी नामजद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता के शव को पानीहाटी के एक श्मशान घाट ले जाया गया था और कतार में मौजूद दो अन्य शवों से पहले उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अंतिम संस्कार की सहमति से जुड़े दस्तावेजों पर माता-पिता या परिवार के किसी सदस्य के बजाय पड़ोसियों के हस्ताक्षर थे। अंतिम संस्कार की फीस माफ किए जाने को लेकर भी सवाल उठे हैं।
बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने इन आरोपों की नए सिरे से जांच शुरू की थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला मूल दुष्कर्म और हत्या की जांच से अलग है, जिसकी जांच सीबीआई कर रही है।
