BILASPUR BADHAAL PARKING : Parking worth crores turns into junkyard!
बिलासपुर. शहर में ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या दूर करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर बनाई गई मल्टीलेवल पार्किंग अब खुद बदहाल नजर आ रही है। 200 से ज्यादा वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग में गाड़ियों की जगह होर्डिंग, पाइप और कबाड़ का सामान रखा जा रहा है।
DURG NAGAR NIGAM : निगम में बड़ा पेंच! कमिश्नर की कुर्सी खाली, 1500 कर्मचारियों की सैलरी अटकी
पार्किंग के कई हिस्सों में सामान जमा होने से वाहनों के लिए उपलब्ध जगह लगातार कम होती जा रही है। जिस पार्किंग का मकसद शहर में लोगों को व्यवस्थित और सुरक्षित जगह देना था, वही अब स्टोर रूम जैसी नजर आने लगी है।
सवाल उठ रहा है कि जब शहर में पार्किंग की समस्या लगातार बनी हुई है, तो करोड़ों की इस मल्टीलेवल पार्किंग का इस्तेमाल वाहनों के लिए क्यों नहीं हो रहा?
