HAR GHAR TIRANGA : 300 फीट तिरंगा लेकर 2.5 किमी चलीं महिलाएं, पुरुष पीछे-पीछे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

HAR GHAR TIRANGA : Women walked 2.5 km carrying a 300 feet long tricolor, followed by men.

बिलासपुर. ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बिलासपुर के बेलतरा से इस बार तस्वीर कुछ अलग रही। पहली बार तिरंगा यात्रा की पूरी कमान महिलाओं ने संभाली।

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर महिलाओं ने 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ करीब ढाई किलोमीटर की यात्रा निकाली। खास बात यह रही कि विधायक सुशांत शुक्ला समेत पुरुष कार्यकर्ता महिलाओं के पीछे चलते रहे।

CHHATTISGARH : मोक्षित कॉरपोरेशन को हाईकोर्ट से झटका

यात्रा राजकिशोर नगर चौक से लिंगियाडीह के भारतमाता चौक तक निकली। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा आम महिलाएं, स्काउट-गाइड, NCC और NSS के सदस्य भी शामिल हुए। जगह-जगह पुष्पवर्षा से यात्रा का स्वागत किया गया।

विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि मातृ शक्ति के नेतृत्व में निकली यह तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक रही। महिलाओं का हाथों में तिरंगा लेकर सड़क पर उतरना देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति को दिखाता है।

रिवर व्यू में RPF बैंड ने जमाया रंग

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रिवर व्यू में देशभक्ति कार्यक्रम भी हुआ। RPF बैंड ने ‘वंदे मातरम’, ‘दिल दिया है जान भी देंगे’ और ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ जैसे गीतों की धुनों से माहौल देशभक्ति से भर दिया।

कार्यक्रम में महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, निगम सभापति विनोद सोनी, SSP रजनेश सिंह, जिला पंचायत CEO संदीप अग्रवाल, SDM मनीष साहू, निगम अपर आयुक्त खजांची कुम्हार और RPF असिस्टेंट कमांडेंट सैयद निहाल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related