THREAT TO ZEESHAN SIDDIQUE:लगातार दूसरी बार NCP नेता को मिली जान से मारने की धमकी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

THREAT TO ZEESHAN SIDDIQUE: NCP leader receives death threat for the second consecutive time!

 

 

THREAT TO ZEESHAN SIDDIQUE:राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता और विधायक जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली है। फरार गैंगस्टर जीशान अख्तर ने जान से मारने की धमकी दी।

जीशान का कहना है कि उन्होंने इसकी जानकारी मुंबई पुलिस के शीर्ष अधिकारियों और राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी दे दी है।

पुलिस ने बताया कि फरार गैंगस्टर जीशान अख्तर ने जीशान सिद्दीकी के फोन पर ऑडियो संदेश भेजा। जीशान अख्तर फिलहाल भारत से बाहर किसी अज्ञात जगह पर रह रहा है।

जीशान सिद्दीकी को इससे पहले बीते हफ्ते भी जान से मारने की धमकी मिली थी। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर जीशान अख्तर के नाम से एक कथित ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, वायरल ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद जीशान सिद्दीकी की बहन बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित ऑडियो में जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी दी गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related