IPL CRICKETER ABHISHEK POREL: Cricketer Abhishek Porel arrested!
IPL CRICKETER ABHISHEK POREL: IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले अभिषेक पोरेल को बंगाल के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
अभिषेक पोरेल पर शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोप लगे हैं। हुगली रुरल पुलिस एसपी कुंवर भूषण सिंह के मुताबिक, जून में एक छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी की पोरेल ने उनसे शादी का वादा किया और शारीरिक संबंध बनाए। इसके अलावा उनके साथ मारपीट और धमकियां भी दी।
बाद में कलकत्ता हाई कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिए कि वह इस मामले में क्रिकेटर को गिरफ्तार करे। हालांकि, पोरेल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से साफ इनकार किया है।
शिकायत के अनुसार महिला ने बताया कि पोरेल ने शादी की बात कहते हुए उनके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
महिला ने पोरेल पर शोषण और आपराधिक धमकियां देने के भी आरोप लगाए हैं। पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, “हमें शिकायत मिली है और हमने जांच शुरू कर दी है।”
