CG GRAIN ATM : खाद्य मंत्री के उद्घाटन के बाद हुआ Grain Atm! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Grain ATM: Grain ATM launched following inauguration by the Food Minister!

 

 

CG GRAIN ATM : छत्तीसगढ़ में राशन वितरण व्यवस्था को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से रायपुर के बीरगांव में शनिवार को खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने ‘अन्नपूर्ति’ ग्रेन एटीएम का शुभारंभ किया था.

उद्घाटन के कुछ समय बाद ही मशीन ने काम करना बंद कर दिया.

रविवार और सोमवार सुबह भी मशीन से चावल नहीं मिलने के कारण राशन लेने पहुंचे कई हितग्राहियों को वापस लौटना पड़ा.

Atm के खराब होने के कारण ही पिछले दो दिनों में 100 लोग भी इस ग्रेन एटीएम से अपना राशन नहीं ले सके है. हालांकि अधिकारियों ने ये दावा किया है कि अब इस समस्या को ठीक कर लिया गया है और अब हितग्राहियों को राशन मिल रहा है.

मशीन बंद होने की जानकारी मिलने और लोगों के इकट्ठा होने के बाद खाद्य विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की.

रायपुर के खाद्य नियंत्रक के मुताबिक ATM में सोमवार को सर्वर में तकनीकी खराबी आई थी, जिसे सुधार लिया गया. इसके बाद मशीन से हितग्राहियों को चावल मिलना शुरू हो गया और देर शाम तक 97 लोगों ने मशीन के माध्यम से चावल प्राप्त किया.

हालांकि, प्रदेश के पहले ग्रेन एटीएम के शुरुआती दिनों में सामने आई तकनीकी समस्या ने इस नई व्यवस्था की तैयारियों और तकनीकी विश्वसनीयता पर सवाल जरूर खड़े किए हैं.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related