CG CONGRESS : No event on Tribal Day, Congress furious, press conference in 15 districts
रायपुर। विश्व आदिवासी दिवस पर सरकारी कार्यक्रम नहीं होने को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर आदिवासी समाज के अपमान का आरोप लगाया है।

कांग्रेस का कहना है कि सरकार ने विश्व आदिवासी दिवस को लेकर कोई सरकारी आयोजन नहीं किया, जिसे लेकर आदिवासी समाज में नाराजगी है।
CHHATTISGARH : लू मुआवजे के आंकड़ों ने बढ़ाई हलचल
अब कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर प्रदेश के 15 आदिवासी जिलों में पत्रकार वार्ता करेगी। कांग्रेस के आदिवासी नेता इन प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
