Ranchi Student Protest: Third round of talks with the government to take place today!
RANCHI STUDENT PROTEST: आज सरकार से होगी तीसरे राउंड की बातचीत!
झारखंड की राजधानी रांची में JPSC-JSSC में गड़बड़ी को लेकर छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी है।
जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनशन और धरने पर बैठे छात्रों की मांगों को लेकर आज एक बार फिर 7 छात्रों का डेलीगेशन दोपहर 12 बजे होगा सरकार की कमेटी से मिलेगा।
प्रदर्शनकारी छात्र परीक्षा रद्द करने और मामले की CBI जांच को लेकर अड़े हुए हैं।
आंदोलनकारी अभ्यर्थियों ने रुख साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों पर लिखित में ठोस फैसला नहीं लिया जाता, तब तक प्रदर्शन खत्म नहीं होगा।
छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि बातचीत बेनतीजा रहती है, तो वे 10 अगस्त को राज्य विधानसभा का घेराव कर बड़ा आंदोलन करेंगे।
रांची में जारी इस छात्र आंदोलन को व्यापक समर्थन मिल रहा है। हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी ने आंदोलनकारी अभ्यर्थियों की मांगों का खुलकर समर्थन किया है और उनके साथ खड़े रहने की घोषणा की है।
इसके अलावा कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने भी युवाओं के भविष्य की सुरक्षा और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की मांग का समर्थन किया है।
