CHHATTISGARH : Deceived of Rs 1.13 crore after being lured into promising Rs 45 crore
रायपुर। 45 करोड़ रुपये का निवेश दिलाने का सपना दिखाकर कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का रायपुर पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। नागपुर से दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह पिछले 15 साल से कई राज्यों में इसी तरह करोड़ों की ठगी कर चुका है।
FAKE HALDI: बिना हल्दी के बन रहा था ‘हल्दी पाउडर’!
बालोद के कारोबारी उमेश कुमार सिन्हा ने कंपनी के लिए निवेश की तलाश में आरोपियों से संपर्क किया था। खुद को विदेशी निवेशकों और बड़े लोगों से जुड़ा बताकर आरोपियों ने भरोसा जीता और करोड़ों की ठगी कर ली। पुलिस अब गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है।
