ARVIND KEJRIWAL : AAP’s uproar on the streets against E20
रायपुर। E20 पेट्रोल के विरोध में प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकाल रहे अरविंद केजरीवाल और AAP नेताओं को दिल्ली पुलिस ने फिरोजशाह रोड पर रोक दिया। इसके बाद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य नेता सड़क पर धरने पर बैठ गए। AAP का दावा है कि E20 नीति के खिलाफ 2.30 लाख से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर कर प्रधानमंत्री को चिट्ठियां भेजी हैं।
RAM MANDIR DONATION : राम मंदिर चढ़ावा विवाद, रिजिजू-खड़गे आमने-सामने
धरने के दौरान केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सरकार जनता की बात सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि E20 नीति के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी और इसे रोकने के लिए बड़ा जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा। वहीं बीजेपी ने इस पूरे प्रदर्शन को “अराजकता की राजनीति” करार देते हुए केजरीवाल पर राजनीतिक ड्रामा करने का आरोप लगाया।
