BJP FORMER MINISTER DEATH: विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिरकर BJP नेता की मौत, जांच में जुटी पुलिस! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BJP FORMER MINISTER DEATH: BJP leader dies after falling from the 7th floor of the MLA residence; police investigating.

 

 

 

BJP FORMER MINISTER DEATH: BJP के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी नानकदीन भुर्जी की नए विधायक निवास की सातवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर दर्दनाक मौत हो गई।

इस घटना के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।

लखनऊ में नए विधायक आवास फ्लैट (नंबर- 703) से नानकदीन गिरे, वह सुभासपा विधायक हंसु राम को आवंटित है।

हंसु राम बलिया की बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट से विधायक हैं। नानकदीन सुबह विधायक के घर पहुंचे थे। इसके बाद उनकी संदिग्ध हालत में गिरने से मौत हो गई।

 

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पूर्व मंत्री ने खुदकुशी की या हादसा हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

 

पुलिस मौके से मिले साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर घटना के कारण पता किए जा रहे हैं।

लखनऊ पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई को दारुलशफा के नए विधायक आवास के व्यवस्था अधिकारी ने नानकदीन के गिरने की सूचना चौकी प्रभारी को दी। इस पर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल नानकदीन को सिविल अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि नानकदीन पिछले काफी समय से  डिप्रेशन से पीड़ित थे। उन्हें अक्सर नए विधायक निवास परिसर में घूमते हुए देखा जाता था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और शुरुआती जांच पूरी होने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की गंभीरता से तफ्तीश कर रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related