एम्स ने हाईटेक आंगनबाड़ी में किया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

AIIMS conducted health check-ups for children at a high-tech Anganwadi.

 

 

रायपुर । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर के कम्युनिटी नर्सिंग की टीम ने मंगलवार को महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित हाईटेक आंगनबाड़ी पहुंच कर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बच्‍चों के अभिभावकों को बच्चों के लिए पोषक डाइट प्लान बनाने का तरीका बताया। टीम ने बच्चों को सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक खुद को स्वच्छ और हाइजिन रखने के टिप्स भी दिए। इससे पूर्व कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग डिपार्टमेंट की फैकल्टी का महाराष्‍ट्र मंडल ने अपनी परंपरा के अनुरूप सूत की माला और मोमेंटो देकर सम्मान किया। टीम ने बारिश के मौसम में बच्चों की सेहत के प्रति रखे जाने वाली सावधानी व सजगता के बारे में अभिभावकों को बताया। टीम ने अभिभावकों को बच्‍चे के हाइजिन का विशेष ख्याल रखने और मानसून के हिसाब से न्यूट्रीशियन गाइडेंस का पालन करने की टिप्स भी दिए।

कार्यक्रम में पहुंचीं स्वास्थ्य समिति की समन्वयक डॉ. कमल वर्मा ने महाराष्ट्र मंडल के सेवाभावी कार्यों की जानकारी सभी से साझा की। उन्हें एम्स की फैकल्टी और बच्चों के पालकों को बताया कि कैसे महाराष्ट्र मंडल पिछले 91 सालों से समाजसेवा के विभिन्न कार्यों का संचालन कर रहा है। डॉ. वर्मा ने संत ज्ञानेश्वर स्कूल, दिव्यांग बालिका विकास गृह, वर्किंग वुमेन हॉस्टल, शंकर नगर बाल वाचनालय, मेडिकल इक्विपमेंट योजना, सियान गुड़ी के संचालन की जानकारी दी। वहीं उन्हें एम्स की टीम को उनके इस कार्य के लिए शुभकामनाएं दी।

मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन ने एम्स की फैकल्टी को बताया कि महाराष्ट्र मंडल प्रियदर्शिनी नगर में संत ज्ञानेश्वर अंग्रेजी माध्‍यम विद्यालय का संचालन कर रहा है। यहां नर्सरी से 12वीं तक के बच्चे अध्ययनरत हैं। उन्होंने एम्स की टीम को वहां पर भी आकर विजिट करने का न्यौता दिया।

हाईटेक आंगनबाड़ी की प्रभारी डॉ. शुचिता देशमुख ने बताया कि कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग डिपार्टमेंट की फैकल्टी डॉ. रोहिषा आइके, डॉ. रितिका राय, हरीश कुमार, अब्दुल मुनाफ और मिस. राम्या आर. यूजी के 42 छात्रों के साथ पहुंचे थे। एम्स की टीम ने सबसे पहले यहां आने वाले बच्चों का वजन और हाइट को नापा। इसके बाद बच्चों को सुबह उठने के बाद ब्रश करने का सही तरीका डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से बताया किया। इसके बाद बच्चों को खाना खिलाने से पहले और बाद में, शौचालय से आने के बाद हाथ धोने का सही तरीका बताया गया। फिर बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर गेम का आयोजन भी किया गया, जिसे बच्चों ने खूब एंजाय किया। छात्रा जागृति पटेल और खुशबू यादव ने आज कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर मंडल के सहसचिव अजय पोतदार, आध्‍यात्मिक समिति की महिला प्रमुख संध्या खंगन, जया देशमुख, मंजू भंडारी, आंगनबाड़ी की शिक्षिका मेघा पोतदार, दिव्य न्यूज पोर्टल के प्रभारी कुणाल दत्त मिश्रा और बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related