NEET PAPER LEAK : फास्ट ट्रैक कोर्ट बना, लेकिन पहली सुनवाई में सरकारी वकील ही नहीं पहुंचा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NEET PAPER LEAK : A fast-track court was set up, but the government lawyer did not appear for the first hearing.

नई दिल्ली। NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में आरोपियों के खिलाफ त्वरित सुनवाई के लिए बनाई गई फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहले ही दिन कार्यवाही नहीं हो सकी। सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन CBI की ओर से कोई सरकारी वकील पेश नहीं हुआ।

सरकारी पक्ष का वकील मौजूद नहीं होने के कारण अदालत ने सुनवाई 3 अगस्त तक टाल दी। अब अगली सुनवाई में गिरफ्तार आरोपियों दिनेश बिवाल और विकास बिवाल की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई होगी।

TELECOM DATA : टेलीकॉम डेटा अब विदेश नहीं जाएगा!

अदालत ने डायरेक्टर ऑफ प्रोसिक्यूशन को NEET पेपर लीक मामले के लिए जल्द से जल्द पब्लिक प्रोसिक्यूटर नियुक्त करने का निर्देश दिया है, ताकि अगली सुनवाई में अभियोजन पक्ष अपना पक्ष रख सके।

इस मामले में CBI ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र हासिल कर उसे कई अभ्यर्थियों तक पहुंचाया गया था। NEET पेपर लीक मामलों की जल्द सुनवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का ऐलान किया था।

अब इस मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त को सुबह 10 बजे होगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related