HIMACHAL PRADESH LANDSLIDE: 13 people killed in landslide!
HIMACHAL PRADESH LANDSLIDE: हिमाचल प्रदेश के पांगी और लाहौल-स्पीति ज़िलों के सीमावर्ती क्षेत्र कड़ू नाला में शुक्रवार को हुए भूस्खलन से 13 लोगों की मौत हो गई.
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक्स पर पोस्ट कर इस घटना पर दुख जताया.
उन्होंने लिखा, “एक टाटा सूमो गाड़ी पर चट्टान गिरने से 13 लोगों की मौके पर ही मृत्यु और दो लोगों के घायल होने का समाचार सुनकर मन बहुत ज़्यादा दुखी है. अपने प्रियजन को खोने का दुख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता.”
“इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत जनों की आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहने का संबल एवं शक्ति प्रदान करें.”
मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने उपायुक्त लाहौल एवं स्पीति से बात कर दोनों घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं.
उन्होंने बताया कि उपायुक्त स्वयं घटनास्थल पर पहुंच रही हैं.
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की.
