US INDIA TARIFF : अमेरिका का भारत को बड़ा टैरिफ झटका

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

US INDIA TARIFF: America’s big tariff blow to India

नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले कुछ सामानों पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। यह नया शुल्क शुक्रवार से ही लागू हो गया है।

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, भारत पर 12.5% टैरिफ लगाया जाना था, लेकिन लेबर प्रैक्टिस को लेकर हुई बातचीत के बाद इसे घटाकर 10% किया गया है। यह फैसला 1974 के ट्रेड एक्ट की धारा 301 के तहत लिया गया है।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) की जांच के बाद भारत को 10% वाले निचले टैरिफ स्लैब में रखा गया है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने कहा कि अमेरिका जबरन मजदूरी से बने सामानों के आयात पर लंबे समय से रोक लगाता रहा है और अब उसके व्यापारिक साझेदारों को भी इसी दिशा में कदम उठाना चाहिए।

भारत के अलावा इंडोनेशिया, जॉर्डन, मलेशिया, अर्जेंटीना, बांग्लादेश, श्रीलंका, पाकिस्तान, ब्रिटेन समेत कई देशों पर भी 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया है। हालांकि, स्टील और एल्युमिनियम जैसे कुछ उत्पादों पर पहले से लागू अलग सेक्टोरल टैरिफ के कारण यह नया शुल्क लागू नहीं होगा।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related