SONAM BAIL CANCELLED : 3 हफ्ते में सरेंडर करें सोनम रघुवंशी – सुप्रीम कोर्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SONAM BAIL CANCELLED : Sonam Raghuvanshi must surrender within 3 weeks – Supreme Court

रायपुर डेस्क। इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सर्वोच्च अदालत ने सोनम की जमानत रद्द कर दी है और उन्हें तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया है।

मेघालय सरकार ने सोनम को मिली जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सरकार की ओर से दलील दी गई कि तकनीकी गलती के आधार पर जमानत दी गई, जबकि मामले में गंभीर आरोप हैं और आरोपी के फरार होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

SUGAR PRICE UP : चीनी 15% महंगी, किल्लत की खबर पर बड़ा अपडेट

सुनवाई के दौरान सोनम के वकील ने जमानत बरकरार रखने की मांग की। बचाव पक्ष ने कहा कि सोनम सभी शर्तों का पालन कर रही हैं और मामले में 94 गवाहों में से अब तक केवल 4 के बयान दर्ज हुए हैं। सोनम ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्हें झूठा फंसाया गया है।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करते हुए उन्हें तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का आदेश दे दिया। राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान हत्या के बाद यह मामला देशभर में सुर्खियों में आया था। अब सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से केस में नया बड़ा मोड़ आ गया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related