KEDARNATH NEWS: केदारनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KEDARNATH NEWS: Kedarnath Yatra halted!

 

 

KEDARNATH NEWS: केदारघाटी में देर रात हुई तेज बारिश के बाद केदारनाथ पैदल मार्ग एक बार फिर बाधित हो गया.

भारी बारिश के बाद मलबा और बोल्डर गिरने से यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है. प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें विभिन्न सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है.

रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, बुधवार सुबह 6:01 बजे सूचना मिली कि गौरीकुंड से करीब एक किलोमीटर आगे छोड़ी के पास केदारनाथ पैदल मार्ग पर पत्थर और मलबा के कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया है.

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही जिला आपदा परिचालन केंद्र की ओर से सेक्टर अधिकारी, गौरीकुंड को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए. संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और मार्ग से मलबा हटाने के साथ-साथ उसे सुरक्षित बनाने का काम कर रही हैं.

प्रशासन का कहना है कि मार्ग को जल्द से जल्द खोलने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर काम किया जा रहा है.

मौक़े पर डिडीआरएफ़, वाईएमएफ़, आपदा मित्र, एमपीएफ़ और पुलिस की टीमें तैनात हैं, जबकि एनडीआरएफ़ और एसडीआरएफ़ की टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है.

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें, प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें. अधिकारियों का कहना है कि मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related