CHHATTISGARH : ऑटो में छोड़ा बैग… गहने गायब!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Bag left in auto… jewellery missing!

बिलासपुर। ऑटो में बैग छोड़कर खरीदारी करना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि ऑटो चालक ने बैग से सोने के गहने निकाल लिए। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता भगवती कौशिक ने बताया कि 15 जुलाई को वह अपनी बहन और बुआ के साथ ऑटो से अमेरी जा रही थीं। चकरभाठा में खरीदारी के दौरान चालक के कहने पर बैग ऑटो में ही छोड़ दिया। अगले दिन बैग चेक किया तो उसमें रखा मंगलसूत्र, ईयर रिंग और सोने का चोकर गायब मिला।

CG ASSEMBLY : गिर गया विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस पर CM का वार

पीड़िता का दावा है कि आसपास लगे CCTV फुटेज में ऑटो चालक बैग से गहने निकालते दिखाई दे रहा है। शिकायत में यह भी आरोप है कि चालक ने बाद में गहने लौटाने का भरोसा दिया, लेकिन बैंक से पैसे निकालने का बहाना बनाकर फरार हो गया। पुलिस अब CCTV और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related