TMC Crisis: Madan Mitra resigns from TMC, joins dissident faction!
TMC CRISIS: कालीघाट तृणमूल’ के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बेहद करीबी माने जाने वाले मदन मित्र ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफे का एलान कर दिया.
इस्तीफ़े के बाद मदन मित्रा, ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बाग़ी TMC गुट में शामिल हो गए.
ऋतब्रत बनर्जी वाले गुट में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा, “मैंने अभिषेक बनर्जी को सुझाव दिया था कि वो छह महीने या एक साल के लिए हट जाएं.
मैंने उनसे कहा, ‘आइए पार्टी को मज़बूत करते हैं, और फिर आप वापस आकर अपनी जगह ले सकते हैं’, लेकिन उन्होंने मना कर दिया.”
उन्होंने कहा, ‘मैं पार्टी नहीं छोड़ूंगा.’ पार्टी डूब रही है; नाव डूब चुकी है. लोग मर रहे हैं. फिर भी, पार्टी ने यह तय किया कि बाकी सब मर जाएं तो ठीक है, लेकिन अभिषेक को बचाना ज़रूरी है. यह बहुत दुखद है.
पार्टी सबकी है, फिर भी ऐसा लगता है कि यह सिर्फ़ अभिषेक की सेवा करने तक ही सीमित रह गई है.”
मदन मित्रा ने आगे कहा, “मैं ममता जी से गुज़ारिश करता हूं कि आइए इसे एक मैराथन की तरह देखें.
रास्ते में हम ज़रूर मिलेंगे. देखते हैं कौन सा घोड़ा आगे निकलता है. मैंने सभी पदों से इस्तीफ़ा दे दिया है.”
मदन मित्रा के बाग़ी गुट में शामिल होने के बाद ऋतब्रत बनर्जी ने कहा, “व्यक्तिगत नेतृत्व की संस्कृति के ख़िलाफ़ हमने जो लड़ाई शुरू की थी, वह और मज़बूत हो रही है.
पूरे बंगाल के लोग साथ आ रहे हैं. और मदन मित्रा के हमारे साथ जुड़ने से हम और भी मज़बूत होंगे.”
उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग, जो तानाशाही और फ़ासीवादी प्रवृत्तियों से परेशान हो चुके हैं, वो अपना समर्थन दे रहे हैं.
