AMBIKAPUR AYUSHMAN CARD SCAM: फर्जी मरीज दिखाकर लाखों का क्लेम! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Ambikapur Ayushman Card Scam: Claims worth lakhs made by presenting fake patients!

 

 

 

AMBIKAPUR AYUSHMAN CARD SCAM: अंबिकापुर में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में फर्जी मरीज के इलाज के नाम पर क्लेम करते हुए लाखों रुपए सरकार से लिए जाने का फर्जीवाड़ा सामने आया है.

इसका खुलासा आयुष्मान भारत के नोडल अधिकारी की टीम के द्वारा अंबिकापुर के निजी अस्पताल केडी अस्पताल में टीम जांच के लिए पहुंची तब आयुष्मान योजना के तहत कागजों में 29 मरीजों को भर्ती करना बताया गया लेकिन भौतिक सत्यापन जब किया गया तब अस्पताल में इस योजना के तहत भर्ती 20 मरीज ही मिले.

हैरानी की बात तो यह है कि इसके बाद आयुष्मान भारत के अधिकारियों के द्वारा अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया और जवाब मांगा गया.

इसके जवाब में अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी की शेष 9 मरीज आईसीयू यूनिट में भर्ती थे. दूसरी तरफ सवाल उठ रहा है कि आखिर आईसीयू में जो मरीज भर्ती थे तब इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन के द्वारा उसे समय क्यों नहीं दी गई जब आयुष्मान भारत की टीम जांच कर रही थी?

मतलब साफ है कि कागज में मरीजों को भर्ती किया जा रहा था. इतनी बड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद भी अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई नहीं होना जिला प्रशासन के अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़ा कर रहा है.

दूसरी तरफ पूरे मामले में कार्यवाही करने के बजाय आयुष्मान भारत के अधिकारियों ने अस्पताल को क्लीन चिट अपनी तरफ से दे दिया है.

जानकारों का कहना है कि अंबिकापुर में लगातार नए-नए हॉस्पिटल खुला रहे हैं और इसी तरीके से फर्जीवाड़ा कर सरकार को हर महीने करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related