NAVYA DRUGS CASE : नाव्या केस में ED की एंट्री

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NAVYA DRUGS CASE : ED enters Navya case

रायपुर. रायपुर के चर्चित ‘ड्रग्स क्वीन नाव्या केस’ में अब कहानी नया मोड़ ले चुकी है। मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) के हाथों में पहुंच गई है और पुलिस ने केस से जुड़े सभी अहम दस्तावेज एजेंसी को सौंप दिए हैं।

रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने पुष्टि की है कि एफआईआर, केस डायरी, जब्ती पंचनामा और आरोपियों के बयान समेत पूरा रिकॉर्ड ED को उपलब्ध करा दिया गया है।

अब जांच सिर्फ ड्रग्स तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इस धंधे से जुड़े पैसों का पूरा हिसाब-किताब खंगाला जाएगा। एजेंसी यह पता लगाएगी कि अवैध कमाई कहां निवेश हुई, किसने पैसा छिपाने में मदद की और इस नेटवर्क को आर्थिक संरक्षण किसने दिया।

KHAMENEI FUNERAL : 4 महीने बाद खामेनेई की विदाई

सूत्रों के मुताबिक, ED पहले दस्तावेजों की बारीकी से जांच करेगी और उसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग का अलग मामला दर्ज कर सकती है। इसके बाद बैंक खातों, संपत्तियों और संदिग्ध निवेशों की जांच तेज होगी।

UAPA TERRORIST LIST 2026 : 23 आतंकियों को घोषित किया गया आतंकी

पुलिस का कहना है कि एजेंसी को हर स्तर पर सहयोग दिया जा रहा है और मांगी गई सभी जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही हैं।

माना जा रहा है कि ED की एंट्री के बाद इस हाई-प्रोफाइल मामले में कई नए नाम सामने आ सकते हैं और जांच का दायरा पहले से कहीं बड़ा हो सकता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related