UAPA TERRORIST LIST 2026 : 23 terrorists declared terrorists
रायपुर। आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है। गृह मंत्रालय ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर 23 लोगों को UAPA के तहत आधिकारिक तौर पर आतंकवादी घोषित कर दिया है। इनमें ज्यादातर नाम पाकिस्तान और पीओके में सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े बताए जा रहे हैं।
सरकार ने इन सभी के नाम UAPA की चौथी अनुसूची में शामिल कर दिए हैं, जिससे इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का दायरा और मजबूत हो गया है।
सूची में मसूद इलियास कश्मीरी, मोहम्मद मुसादिक, मुफ्ती मोहम्मद असगर खान और हाफिज अब्दुल शकूर जैसे नाम शामिल हैं। इन पर नगरोटा आर्मी कैंप हमले और सुंजवां हमले से जुड़े होने के आरोप हैं।
BADRINATH DONATION CONTROVERSY : बद्रीनाथ में भी चंदा कांड?
लश्कर से जुड़े अब्दुल रऊफ और हाफिज खालिद वलीद को हाफिज सईद का करीबी सहयोगी माना जाता है। वहीं सबसे ज्यादा चर्चा मोहम्मद शहीद फैसल उर्फ जाकिर के नाम की हो रही है, जिसका स्थायी पता बेंगलुरु बताया गया है लेकिन वह फिलहाल पाकिस्तान के रावलपिंडी में रहने का दावा किया गया है।
गृह मंत्रालय के मुताबिक, उसका संबंध लश्कर-ए-तैयबा, अल-कायदा और ISIS से जुड़े नेटवर्क से रहा है। उस पर सोशल मीडिया के जरिए युवाओं की भर्ती, हथियारों की ट्रेनिंग और आतंकी गतिविधियों के लिए फंड जुटाने के आरोप हैं।
सरकार का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर इन सभी को आतंकवाद में सक्रिय भूमिका निभाने वाला मानते हुए UAPA की धारा-35 के तहत यह कार्रवाई की गई है।
इस फैसले के बाद इन लोगों के खिलाफ भविष्य की कानूनी और अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई का रास्ता और आसान माना जा रहा है। अधिसूचना गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव राकेश राठी की ओर से जारी की गई है।
