NAKTI GAON: Displaced residents of Nakti gheraoed OP Choudhary’s bungalow!
NAKTI GAON: राजधानी रायपुर के नकटी गांव में प्रशासन द्वारा की गई बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ विस्थापित लोगों ने रायपुर में मंत्री ओपी चौधरी के बंगले का घेराव कर दिया है।
प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत शंकर नगर की ओर जाने वाली सड़क के एक हिस्से को बंद कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि मंत्री ओपी चौधरी ने ही नई विधायक कॉलोनी बनाने के लिए नकटी गांव का नाम आगे प्रस्तावित किया था।
बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित हुए लोगों ने साफ तौर पर अपना आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि, “यदि हमें बेघर करने वाले मंत्री ओपी चौधरी हमें इंसाफ नहीं दे सकते, तो कम से कम हमारे रहने के लिए वैकल्पिक मकानों की सुविधा तो दिला दें।
कड़कड़ाती धूप और बारिश की आशंका के बीच खुले आसमान के नीचे आए ये परिवार अब आर-पार की लड़ाई के मूड में नजर आ रहे हैं।
सुबह से ही नकटी गांव के महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चों ने मंत्री आवास के बाहर ही अपना डेरा जमाया हुआ है ।
