CG POLITICS: कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने CM साय को लिखा पत्र! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Politics: Congress MLA Vikram Mandavi writes to CM Sai!

 

 

CG POLITICS: छत्तीसगढ़ के बीजापुर से विधायक विक्रम मंडावी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर वर्षों से जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों को रिहा करने की मांग की है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखे पत्र में विधायक विक्रम मंडावी ने कहा है कि बस्तर संभाग आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और बीजापुर जिला नक्सल प्रभावित क्षेत्र था, जिसके चलते बस्तर संभाग के जेलों में नक्सलियों के नाम पर कई गरीब, निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों को जेल भेजा गया है और ये लोग कई वर्षों से जेल में बंद है।

आदिवासी ग्रामीण कम पढ़े-लिखे होने और आर्थिक पारेशानी के कारण न्यायालय तक नही जा पाते हैं, जिससे जेलों में बंद निर्दोष आदिवासी रिहा नही हो पाते है।

उन्होंने लिखा कि वर्तमान में बस्तर नक्सल मुक्त हो चुका है। हथियार बंद आत्मसर्मपण नक्सलियों को भी पुनर्वास नीति के तहत सरकार ने माफी दिया है, तो जो निर्दोष आदिवासी नक्सली मामलों में वर्षों से जेलों में बंद है उन्हें भी माफी देते हुए जेल से रिहा किया जाये।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BHILAI TOWNSHIP BSP NOTICE : टाउनशिप बचाने उतरे देवेंद्र!

BHILAI TOWNSHIP BSP NOTICE : Devendra comes forward to...

CHHATTISGARH : 7 शिक्षकों को कोर्ट का झटका!

CHHATTISGARH : Court shock to 7 teachers! धमतरी. धमतरी जिले...