PAWAN KHERA IN RAIPUR: Launched a scathing attack on the Ram Mandir Trust and the RSS!
PAWAN KHERA IN RAIPUR : कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा रविवार को रायपुर पहुंचे।
आज कांग्रेस जिला अध्यक्षों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में शामिल होंगे।
सोशल मीडिया के इस दौर में उन्होंने इस प्रशिक्षण शिविर को जरूरी बताया और कहा कि इससे कार्यकर्ताओं को सीखने और संवाद करने का अच्छा मौका मिलता है।
अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी के मामले पर पवन खेड़ा ने मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट RSS की सोच और निगरानी में बना है और इसकी गतिविधियों पर PMO की भी नजर रही है।
जो भगवान राम सिद्धांत के लिए राजपाठ छोड़ दिए, उस भगवान राम के नाम पर सत्ता भी हासिल करेंगे और चोरी करेंगे, यह संभव नहीं है।
महात्मा गांधी को लेकर RSS के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार के दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि इनका इतिहास में कोई योगदान नहीं रहा। जिस तरह इनकी हरकतें हैं अयोध्या से लेकर उज्जैन तक, आने वाले दिनों में ये कचरा पात्र में नजर आएंगे।
इन्होंने देश के हिंदू धर्म के एक-एक नागरिक की पीठ में खंजर मारने का काम किया है। ऐसे संगठन के बारे में सोचकर समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।
