MANN KI BAAT : PM मोदी ने डिफेंस, एविएशन और जनकल्याण योजनाओं की गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MANN KI BAAT : PM Modi lists major achievements in defense, aviation and public welfare schemes

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड में देश की हालिया उपलब्धियों पर विस्तार से बात की।

उन्होंने कहा कि 2026 का आधा साल बीत चुका है और इस दौरान भारत ने कई ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं, जो हर देशवासी को गर्व से भर देती हैं। पीएम ने खास तौर पर बताया कि भारत अब रक्षा क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है।

उन्होंने कोलकाता में हुए नौसेना कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय जैसे जहाज पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से बनाए गए हैं।

CHHATTISGARH : कोविड ने छीना हक नहीं, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

इसके अलावा उन्होंने C-295 विमान परियोजना का भी उल्लेख किया, जिसे ‘मेड इन इंडिया’ बताया गया है और जिसके 40 विमान भारत में ही बनाए जा रहे हैं। इससे MSME और एयरोस्पेस सेक्टर को मजबूती मिल रही है।

पीएम मोदी ने योग दिवस, सामाजिक पहल और नांदेड़ के एक परिवार द्वारा सामूहिक बीमा जैसी पहल की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं के जरिए करोड़ों लोगों को सिर्फ 20 रुपये सालाना में 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर मिल रहा है।

उन्होंने देशवासियों का आभार जताते हुए कहा कि लोगों ने उनकी अपीलों का समर्थन किया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related