JAMEEN VIVAD : 1957 land case ends after 7 decades, Supreme Court’s historic decision
नई दिल्ली। देश की अदालतों में सालों से अटके केसों की लिस्ट में एक और बड़ा मामला आखिरकार खत्म हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने 1957 के एक पुराने जमीन सौदे को सही मानते हुए अपीलकर्ता शराफत अली और उनके परिवार के पक्ष में फैसला सुना दिया।
पूरा मामला उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के नरसीपुर कलां गांव की 15.5 बीघा जमीन का है। बताया गया कि शराफत अली के पूर्वजों ने 1957 में ये जमीन खरीदी थी और तभी से उस पर कब्जा और दावे की लड़ाई चल रही थी।
1984 में म्यूटेशन उनके पक्ष में हुआ, लेकिन बाद में विवाद फिर बढ़ गया। 1991 में चकबंदी प्रक्रिया में मामला उठा, कुछ समय के लिए उनके हक को मान्यता भी मिली, लेकिन आपत्तियों के बाद केस फिर से उलझ गया।
फिर 1999 में उनका दावा खारिज कर दिया गया कि सेल डीड कानूनी रूप से अमान्य है। इसके बाद हाईकोर्ट तक मामला गया, जहां 2017 में भी राहत नहीं मिली।
अब सुप्रीम कोर्ट ने इस पूरे मामले में बड़ा फैसला देते हुए 1957 की सेल डीड को वैध मान लिया और लंबे समय से चल रही कानूनी लड़ाई को खत्म कर दिया।
