CG VIRAL KHABAR : स्कूल में शराब, VIDEO से बवाल!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG VIRAL KHABAR : Alcohol in school, video creates ruckus!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दो जिलों से आई खबरों ने सरकारी स्कूलों की व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। कहीं स्कूल परिसर में शिक्षक के शराब पीने का आरोप लगा है, तो कहीं एक कथित वायरल वीडियो ने शिक्षा विभाग की नींद उड़ा दी है।

KHARVE VILLAGE DEATHS CASE : खर्वे गांव में 8 संदिग्ध मौतों पर CBI-SIT जांच की मांग

कबीरधाम के पंडरिया ब्लॉक के तेलियापानी लेदरा गांव में शिक्षक सुरेश कुमार नेताम पर स्कूल परिसर में शराब पीने का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों के सामने ऐसी हरकत शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली है और इससे गलत संदेश जा रहा है।

उधर, जांजगीर-चांपा के नवागढ़ क्षेत्र में एक शिक्षक और शिक्षिका से जुड़ा कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद बवाल मच गया है। हालांकि प्रशासन ने अभी तक वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की है और जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बचने की अपील की है।

CG ACCIDENT : तालाब ने निगल ली दो बहनें!

जिला शिक्षा विभाग ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इन घटनाओं ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सरकारी स्कूलों में निगरानी और जवाबदेही का सिस्टम कमजोर पड़ता जा रहा है? अब सबकी नजर विभागीय जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related