CG ACCIDENT : तालाब ने निगल ली दो बहनें!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ACCIDENT : Two sisters swallowed by the pond!

धमतरी. धमतरी जिले के कपालफोड़ी गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। नहाने के लिए घर से निकलीं दो 7 वर्षीय चचेरी बहनें तालाब में डूब गईं और उनकी मौत हो गई।

CG BANK SCAM : 18 करोड़ घोटाले में अब EOW की एंट्री!

खुशबू साहू और गीतिका साहू सुबह करीब 9 बजे गांव के बाजार चौक स्थित तालाब में नहाने गई थीं। दोनों के घर से तालाब की दूरी महज 300 मीटर थी। लेकिन काफी देर तक जब वे वापस नहीं लौटीं तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।

इसी दौरान तालाब किनारे दोनों बच्चियों के कपड़े पड़े मिले। कपड़े देखकर ग्रामीणों को अनहोनी का अंदेशा हुआ और तुरंत तालाब में खोजबीन शुरू की गई।

कुछ देर बाद दोनों बच्चियां तालाब में डूबी हुई मिलीं। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

CG ROAD ACCIDENT: तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, मौत! 

एक साथ दो मासूम बच्चियों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग भी इस घटना से गहरे सदमे में हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना जा रहा है, लेकिन पूरे मामले की जांच जारी है।

यह घटना एक बार फिर छोटे बच्चों की सुरक्षा और खुले जलाशयों के आसपास सतर्कता बरतने की जरूरत को सामने लाती है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related