KETAN MURDER CASE: CM Fadnavis met Ketan Agarwal’s father…
KETAN MURDER CASE: महाराष्ट्र के पुणे के लोहागढ़ किले पर केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में उनके पिता विशाल अग्रवाल ने पुणे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से मुलाकात कर बेटे के लिए न्याय की मांग की।
विशाल अग्रवाल ने कहा, “मैंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि आरोपी को कम से कम मौत की सजा दी जाए।

उन्होने कहा की मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि इस मामले की सुनवाई में तेजी लाई जाएगी। मुझे बताया गया है कि इस मामले में एक SIT का गठन किया गया है।
उन्होंने आगे कहा, “हमने उन्हें (सिया गोयल के परिवार को) स्पष्ट कर दिया था कि केतन अपने सिर पर विग का एक छोटा सा टुकड़ा लगाता था। क्या यह किसी की हत्या का कारण हो सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की कथित हत्या की जांच में पता चला है कि सह-आरोपी चेतन चौधरी ने कथित तौर पर अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल को उन्हें खत्म करने के लिए उकसाया था।
अधिकारी ने कहा, “दोनों आरोपियों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि चौधरी ने ही सिया गोयल को लोहागढ़ किले में अग्रवाल की हत्या करने के लिए उकसाया था।
