BENGAL POLITICS: Congress announces Leader and Deputy Leader of the Legislature Party.
BENGAL POLITICS: पश्चिम बंगाल में TMC में फूट मची हुई है, तो वही ने राज्य नेतृत्व को लेकर बड़ा फैसला लिया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस विधायक दल के नेता और उपनेता की नियुक्ति है साथ ही पार्टी ने तत्काल प्रभाव से इसकी मंजूरी दे दी है। पार्टी ने इससे जुड़ा आदेश भी जारी कर दिया है।
पार्टी ने जुल्फिकार अली को पार्टी का नेता घोषित किया है. वहीं, मोताब शेख को उपनेता नियुक्त किया है।
पश्चिम बंगाल के हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर सिर्फ ये दो विधायक निर्वाचित हुए हैं। पार्टी सभी 294 सीट पर अकेले चुनाव लड़ी थी।
जुल्फिकार अली मुर्शिदाबाद जिले के रानीनगर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं, जबकि शेख इसी जिले की फरक्का सीट से चुने गए हैं।
