CG POLITICS: दीपक बैज ने मंत्रियों की मैराथन बैठक पर कसा तंज, मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों का होगा इस्तीफा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Politics: Deepak Baij takes a dig at the marathon meeting of ministers; ministers, including the Chief Minister, set to resign!

 

CG POLITICS: रायपुर में मुख्यमंत्री निवास में हुई मंत्रियों की हाई लेवल मीटिंग को लेकर सियासत गरमा गई है।

मुख्यमंत्री निवास पर हुई मंत्रियों की मैराथन बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट के सभी मंत्री और भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि भाजपा संगठन और सरकार के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। सरकार पूरी तरीके से फेल हो चुकी है।

दीपक बैज ने कहा की बैठक में मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों के बीच कामकाज को लेकर जबरदस्त घमासान मचा था। अब इंतजार है कि मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों का इस्तीफा कब होगा।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के कामकाज को फेल्योर बताया। लेकिन मंत्रियों ने भी बैठक में मुख्यमंत्री के भी कामकाज की समीक्षा किए जाने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष में जबरदस्त घमासान हुआ।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related