RAHUL GANDHI POSTER VIRAL : Rahul Gandhi’s poster in the avatar of Parashurama goes viral
रायपुर। राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर कांग्रेस और यूथ कांग्रेस ने अलग ही लेवल का शो कर दिया। वाराणसी के गंगा घाट पर कार्यकर्ताओं ने राहुल की ऐसी तस्वीर लगाई जिसमें उन्हें भगवान परशुराम के रूप में दिखाया गया है।
इस पोस्टर में राहुल के एक हाथ में फरसा और दूसरे हाथ में भारत का संविधान है। जन्मदिन पर इस तस्वीर का दूध से अभिषेक भी किया गया और केक काटकर जश्न मनाया गया।
अब इसी तस्वीर को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि इसके जरिए कांग्रेस ने दो बड़े संदेश देने की कोशिश की है एक तरफ धार्मिक-सांस्कृतिक प्रतीक परशुराम को जोड़कर ब्राह्मण समाज तक पहुंच, और दूसरी तरफ संविधान को दिखाकर ‘संविधान बचाओ’ वाला पुराना नैरेटिव मजबूत करना।
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक यह सिर्फ जन्मदिन सेलिब्रेशन नहीं, बल्कि एक सोची-समझी राजनीतिक ब्रांडिंग भी है, जिसमें कांग्रेस खुद को हिंदू परंपराओं का सम्मान करने वाली लेकिन संविधान और लोकतंत्र की रक्षक पार्टी के रूप में पेश कर रही है।
