OPERATION PRAHAR: STF arrests Pakistani handler from Devbhoomi!
OPERATION PRAHAR: STF ने एक बार फिर कट्टरपंथी व राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से देश का माहौल खराब करने वालों पर सर्जिकल स्ट्राइक की है।
STF ने उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर क्षेत्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके मोबाइल फोन की जांच में इंटरनेट मीडिया प्लेटफ़ार्म पर कट्टरपंथी व जिहादी विचारधारा से संबंधित समूह, चैट व सामग्री मिली है।
उसके पास से एक पिस्टल सहित एके 47 के कारतूस बरामद किए हैं।
STF ने दबिश देकर मोहम्मद सलाउद्दीन पुत्र अब्दुल मलिक निवासी मजरासीला गदरपुर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।
वह विभिन्न इंटरनेट मीडिया प्लेटफ़ार्म (इंस्टाग्राम, टेलीग्राम व सिग्नल) के माध्यम से युवाओं को प्रभावित कर कट्टरपंथी एवं जिहादी विचारधारा से जोड़ सामाजिक सौहार्द, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के विरुद्ध गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा था।
पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर यह स्वीकार किया कि कुछ घटनाओं से प्रभावित होकर उसके भीतर कट्टरपंथी सोच विकसित हुई थी।
इसी आधार पर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152 और 61(2) के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66(C) और 66(F) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

