The grand inauguration of the ultra-modern ‘Experience Centre’ for the Raheja Group’s ultra-luxury project, ‘Raheja Avana’, will take place tomorrow.
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रियल एस्टेट जगत में एक अभूतपूर्व अध्याय जुड़ने जा रहा है। दशकों से भरोसे और क्वालिटी के साथ एक्सीलेंस और एलिगेंस का पर्याय बन चुके ‘रहेजा ग्रुप’ ने अपने सबसे महत्वकांक्षी और अल्ट्रा-लग्ज़री प्रोजेक्ट ‘रहेजा अवाना’ की घोषणा कर दी है। इसी कड़ी में, इस बेमिसाल प्रोजेक्ट के बहुप्रतीक्षित ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का कल भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। कचना मेन रोड पर स्थित इस एक्सपीरियंस सेंटर के दरवाज़े कल से उन पारखी लोगों के लिए खुल जाएंगे, जो सुकून भरी लग्ज़री यानि ‘साइलेंट लग्ज़री’ की कद्र करते हैं।
रहेजा अवाना का नया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ कोई साधारण सेल्स ऑफिस नहीं है, बल्कि इसे एक मास्टरपीस आर्टिफेक्ट की तरह गढ़ा गया है। यह सेंटर ग्राहकों को प्रोजेक्ट की भव्यता का एक ऐसा स्पष्ट और जीवंत अनुभव देगा, जो शब्दों से परे है।
आर्किटेक्चरल डिस्प्ले: यहाँ कदम रखते ही आप मॉडर्न स्पेस प्लानिंग और आर्किटेक्चरल लेआउट की बारीकियों को महसूस कर सकेंगे।
इमर्सिव विज़न: यह सिर्फ एक मॉडल नहीं है, बल्कि इस बात का अहसास है कि ‘साइलेंट लग्ज़री’ में आपके सपनों का घर होने पर कैसा महसूस करेंगे।
सेंट्रल इंडिया में पहली बार:एंडी फिशर (सिंगापुर) का जादुई आर्किटेक्चर
‘रहेजा अवाना’ को जो बात पूरे मध्य भारत में सबसे अलग और खास बनाती है, वह है इसका वर्ल्ड-क्लास डिज़ाइन। इस मास्टरपीस को एशिया के सबसे प्रतिष्ठित और दिग्गज लग्ज़री आर्किटेक्ट्स में से एक, सिंगापूर के एंडी फिशर ने डिज़ाइन किया है।
मेट्रो शहरों से आगे की सोच: अब तक एंडी फिशर जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के आर्किटेक्ट्स की सेवाएं केवल मुंबई, दिल्ली या बेंगलुरु जैसे महानगरों के एलीट प्रोजेक्ट्स तक ही सीमित थीं।
ग्लोबल और लोकल का फ्यूज़न: रहेजा ग्रुप के दूरदर्शी विज़न के चलते, अब रायपुर वासियों को पहली बार इंटरनेशनल लग्ज़री स्टैंडर्ड्स और इंडियन कल्चरल एस्थेटिक्स का रेयर फ्यूज़न अपने ही शहर में मिलने जा रहा है। एंडी फिशर ने इस प्रोजेक्ट के हर हिस्से, चौखट और बगीचे को इस बारीकी से डिज़ाइन किया है कि इमारतें जीती-जागती महसूस होती हैं।
रहेजा अवाना: विश्व स्तरीय एमिनिटीज़ और ‘क्यूरेटेड लाइफस्टाइल
कचना लेक के खूबसूरत नज़ारों के सामने स्थित ‘रहेजा अवाना’ सिर्फ रहने की एक जगह नहीं, बल्कि परफेक्शन की एक पहचान है। यह प्रोजेक्ट अपने निवासियों को निम्नलिखित बेमिसाल सुविधाएं प्रदान करता है:
द ग्रैंड क्लब हाउस (कम्युनिटी का सोशल एंकर): यह केवल एक एमिनिटी नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल हब है। इसमें एक प्रीमियम लाउंज, आलीशान बैंक्वेट और खास पलों के लिए प्राइवेट डाइनिंग स्पेस मौजूद हैं।
प्राइवेट कोर्टयार्ड और ग्रैंड इंटीरियर्स:हर विला में एक प्राइवेट कोर्टयार्ड है, जहाँ आप प्राइवेसी के साथ खुले आसमान के नीचे गुनगुनी धूम का आनंद ले सकते हैं। यहां डबल-हाइट लग्ज़री स्पेसेस घर को किसी महल जैसा रूप देते हैं।
रिज़ॉर्ट-स्टाइल स्विमिंग पूल: एक शानदार डेक लाउंज के साथ डिज़ाइन किया गया टेंपरेचर कंट्रोल्ड पूल, जो हर दिन छुट्टियों सा अहसास देगा।
अल्ट्रा-मॉडर्न फिटनेस स्टूडियो: अत्याधुनिक उपकरणों से लैस जिम, जहाँ से आपको पैनोरमिक गार्डन व्यू मिलता है।
प्रोफेशनल स्पोर्ट्स फैसिलिटी:खेल प्रेमियों के लिए पूरी तरह से सुसज्जित प्रोफेशनल-ग्रेड इंडोर बैडमिंटन कोर्ट।
वॉकथ्रू और लैंडस्केप्ड गार्डन्स: प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाते हुए बनाए गए हरे-भरे ओपन स्पेस, जिनमें ध्यान, योग और शांति के लिए ख़ास सिटिंग एरिया बनाए गए हैं।
लोकेशन का फायदा: कनेक्टिविटी और पीस का परफेक्ट सेंटर
स्ट्रैटेजिक रूप से कचना मेन रोड पर स्थित ‘रहेजा अवाना’ शहर की तेज़ रफ़्तार लाइफस्टाइल और एक शांत रेजिडेंशियल एक्सपीरियंस के बीच का सबसे सही संतुलन है। रिंग रोड नंबर 3 और विधानसभा रोड के बेहद करीब होने के कारण इसकी कनेक्टिविटी बेजोड़ है:
अंबुजा मॉल, डेकाथलॉन और कोया रायपुर: मात्र 10 मिनट
प्रमुख अस्पताल (जैसे इट्सा हॉस्पिटल) और स्कूल/कॉलेज: मात्र 10 मिनट
स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय विमानतल (एयरपोर्ट): मात्र 20 मिनट
रहेजा ग्रुप: दशकों का भरोसा और एक्सीलेंस
वर्ष 2005 में स्थापित, रहेजा ग्रुप मध्य भारत का अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर है। ज़मीनी जड़ों और ‘लोकल कॉन्फिडेंस’ पर आधारित इस ग्रुप ने पूरे छत्तीसगढ़ में अब तक 14 से अधिक प्रतिष्ठित लैंडमार्क्स सफलतापूर्वक डिलीवर किए हैं और 5000 से अधिक परिवारों को प्रीमियम लिविंग का अनुभव दिया है। रहेजा ग्रुप सिर्फ कंक्रीट की इमारतें नहीं बनाता, बल्कि ऐसी कम्युनिटी लिविंग डेवलप करता है, जो पीढ़ियों तक वक्त की कसौटी पर खरी उतरती है।
रहेजा ग्रुप का ओपन इनविटेशन:
रहेजा ग्रुप सभी रायपुरियंस को आमंत्रित करता है कि वे कल इस ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ के शुभारंभ पर आएं और खुद महसूस करें कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बेमिसाल ‘साइलेंट लग्ज़री’ का असल मतलब क्या होता है।
स्थान: रहेजा अवाना एक्सपीरियंस सेंटर, कचना मेन रोड, कचना लेक के सामने, रायपुर (छ.ग.)

