CHHATTISGARH : ट्रैक्टर जब्त, आय बंद! किसान ने वन विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Tractor seized, income cut off! Farmer makes serious allegations against the Forest Department.

महासमुंद. महासमुंद जिले में वन विभाग की कार्रवाई को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ग्राम करनपाली निवासी कार्तिक ओगरे ने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि 8 साल पुराने मामले में उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है और उनका ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है।

कार्तिक का कहना है कि ट्रैक्टर ही उनके परिवार की आय का एकमात्र साधन था। ट्रैक्टर जब्त होने के बाद खेती-किसानी और रोजमर्रा का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर दबाव बनाने और भारी रकम की मांग किए जाने के भी आरोप लगाए हैं।

BULLDOZER ACTION : 23 मकानों पर चला बुलडोजर, 7.75 एकड़ जमीन खाली

पीड़ित के मुताबिक बसना और सरायपाली क्षेत्र के वन अधिकारियों ने ट्रैक्टर रोक रखा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो गई है। परिवार पहले से कर्ज के बोझ तले दबा है, वहीं बहन की बीमारी का इलाज भी नहीं हो पा रहा है।

KORIYA CRIME UPDATE : फॉर्च्यूनर में जिंदा जले BJP नेता, 4 आरोपी गिरफ्तार

कार्तिक ओगरे ने कहा कि अब उनके पास विरोध दर्ज कराने के लिए धरना देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने प्रशासन से ट्रैक्टर वापस दिलाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

हालांकि वन विभाग की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। आरोपों के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं और स्थानीय स्तर पर मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related