KORIYA CRIME UPDATE : फॉर्च्यूनर में जिंदा जले BJP नेता, 4 आरोपी गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KORIYA CRIME UPDATE : BJP leader burnt alive in Fortuner, 4 accused arrested

कोरिया। कोरिया जिले के सोनहत इलाके से ऐसी वारदात सामने आई है जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर दिया है। नौगई गांव में भाजपा के वरिष्ठ नेता और व्यवसायी भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह की उनकी ही फॉर्च्यूनर कार में जलकर मौत हो गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह घटना पुरानी रंजिश और रेत कारोबार को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ी हो सकती है। आरोप है कि देर रात हमलावरों ने पहले फॉर्च्यूनर का रास्ता डंपर लगाकर रोका और फिर उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

CG MYSTERIOUS DEATHS : 8 मौतें, 21 की लिस्ट! खजाने के लालच का खौफनाक खेल?

बताया जा रहा है कि कार में भरत सिंह, उनके भाई नागेंद्र सिंह, रायपुर निवासी वीरू सिंह समेत अन्य लोग सवार थे। आग इतनी तेजी से फैली कि लोग उसकी चपेट में आ गए। इस हमले में भरत सिंह की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

SP BIG SPLIT : महाराष्ट्र-बंगाल के बाद अब समाजवादी पार्टी में होगी बड़ी टूट?

पुलिस ने मामले में 9 लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें अक्षत त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और मन्नू त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 3 आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि मामला आपसी रंजिश का है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related