US-IRAN WAR: सनकी ट्रंप की दो टूक, शर्तें टूटीं तो फिर बरसेंगे बम!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

US-Iran War: Erratic Trump’s blunt warning—if conditions are violated, bombs will rain down again!

 

US-IRAN WAR: फ्रांस में चल रहे G7 Summit 2026 के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष समाप्त करने के लिए हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (MOU) को अंतिम समझौता नहीं बताया है।

।यदि तेहरान ने समझौते की शर्तों का पालन नहीं किया या फिर से उकसाने वाली गतिविधियां शुरू कीं, तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा।

ट्रंप ने कहा  अगर मुझे यह पसंद नहीं आया या ईरान ने ठीक से व्यवहार नहीं किया, तो हम फिर से बमबारी शुरू कर देंगे।

यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान स्विट्जरलैंड में प्रस्तावित MoU पर औपचारिक हस्ताक्षर की तैयारी कर रहे हैं।

माना जा रहा है कि इस समझौते में 60 दिनों का युद्धविराम, होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह खोलना और ईरान पर लगे कुछ आर्थिक प्रतिबंधों में राहत जैसे प्रावधान शामिल हैं।

हालांकि, ट्रंप की सख्त चेतावनी ने यह भी संकेत दिया है कि अमेरिका ईरान पर दबाव बनाए रखने की रणनीति जारी रखेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह समझौता मध्य पूर्व में शांति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हो सकता है, लेकिन ट्रंप के ताजा बयान ने इसके भविष्य को लेकर नई अनिश्चितता भी पैदा कर दी है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related