Divisional Railway Manager Dayanand felicitated railway employees of the Raipur Railway Division who demonstrated vigilance regarding safety.
रायपुर – 15 जून , 2026: रेल परिचालन में संरक्षा की सर्वोच्च प्राथमिकता है । सजगता एवं बेहतर संरक्षा कार्य में सहभागिता निभाने वाले 04 रेल संरक्षा के सजग कर्मचारियों का सम्मान मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने किया एवं उनके संरक्षा संबंधी कार्यों पर चर्चा की।
रेलवे में संरक्षा से रेल परिचालन की अहम भूमिका हैं, प्रत्येक रेल कर्मी के निर्धारित कर्तव्यों की निपुणता एवं सजगता रहने से यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाया जाता है एवं निर्बाध रेल परिचालन होता है।
मंडल रेल प्रबंधक दयानंद के द्वारा संरक्षा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर संरक्षा कोटि के 04 कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय संरक्षा सबंधी कार्य निष्पादन के लिए सम्मानित किया गया ।

संरक्षा के लिए सम्मानित रेलकर्मियों में दीपक देवांगन, जूनियर इंजीनियर सिगनल /निपनियां , राम खेलावन रविदास, लोको पायलट, मेल/एक्सप्रेस/बिलासपुर, लोकेश कुमार, लोको चालक गुड्स/बिलासपुर एवं मुक्तानंद, ट्रैक मेंटेनर, ग्रेड-4/भिलाई शामिल रहे ।
इन संरक्षा कोटि के कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने के अवसर पर संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
