CG SCHOOL OPEN : स्कूल असेंबली में बेहोश हुआ छात्र, गर्मी ने पहले दिन ही दिखाया असर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG SCHOOL OPEN : Student faints during school assembly, heat takes its toll on first day

भिलाई नगर। स्कूल खुलने के पहले ही दिन भीषण गर्मी और उमस ने बच्चों की सेहत पर असर दिखाना शुरू कर दिया। दुर्ग के जेआरडी स्कूल में सोमवार सुबह प्रार्थना सभा के दौरान एक छात्र अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक सुबह सभी छात्र रोज की तरह असेंबली में खड़े थे। इसी दौरान तेज गर्मी और उमस के बीच एक छात्र की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। छात्र को गिरता देख शिक्षक और स्कूल स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार दिया।

हालत को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने बिना देरी किए छात्र को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया।

CG SCHOOLS REOPENING 2026: स्कूलों में फिर लौटी रौनक, छात्रों का मिठाई खिलाकर किया  स्वागत! 

घटना की सूचना मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा भी अस्पताल पहुंचे और छात्र की स्थिति की जानकारी ली। डॉक्टरों के मुताबिक समय पर इलाज मिलने से छात्र की हालत अब स्थिर है और उसे निगरानी में रखा गया है।

इस घटना के बाद अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ रही गर्मी और उमस बच्चों के लिए परेशानी बन सकती है। वहीं प्रशासन ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि प्रार्थना सभा और अन्य बाहरी गतिविधियों के दौरान बच्चों को गर्मी से बचाने के जरूरी इंतजाम किए जाएं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related