FRENCH OPEN 2026:  मीरा एंड्रीवा बनी दूसरी सबसे युवा चैंपियन,जीता पहला ग्रैंड स्लैम! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

FRENCH OPEN 2026: Mirra Andreeva becomes the second-youngest champion, wins her first Grand Slam!

FRENCH OPEN 2026: शनिवार को रोलां गैरो में खेले गए फाइनल मुकाबले में रूस की 19 वर्षीय टेनिस स्टार मीरा एंड्रीवा ने फ्रेंच ओपन 2026 का महिला एकल खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है।

फाइनल मुकाबले में आठवीं वरीय एंड्रीवा ने पोलैंड की क्वालिफायर माजा च्वालिंस्का को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराकर अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया।

1 घंटे 22 मिनट तक चले इस मुकाबले में एंड्रीवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला टेनिस की नई सुपरस्टार के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर ली।

 

बता दें कि मीरा एंड्रीवा और माजा च्वालिंस्का दोनों ही खिलाड़ियों के करियर का यह पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल था, लेकिन बड़े मंच का दबाव एंड्रीवा के खेल पर बिल्कुल नजर नहीं आया।

इस जीत के साथ वह 1992 में मोनिका सेलेस के बाद फ्रेंच ओपन जीतने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी बन गईं। साथ ही वह 2020 में इगा स्वियातेक के बाद रोलां गैरो का खिताब जीतने वाली पहली टीनएज खिलाड़ी भी बनीं।

फाइनल की शुरुआत में माजा च्वालिंस्का ने दमदार खेल दिखाया और पहले सेट में 3-2 की बढ़त बना ली।

कुछ समय तक मुकाबला बराबरी का नजर आया, लेकिन इसके बाद कोर्ट पर सिर्फ एंड्रीवा का दबदबा देखने को मिला।

रूसी खिलाड़ी ने लगातार नौ गेम जीतकर मैच की तस्वीर ही बदल दी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related