CG JAUNDICE OUTBREAK : Jaundice wreaks havoc, 4 dead including former deputy sarpanch
सरगुजा. सरगुजा के मैनपाट इलाके में पीलिया ने दहशत फैला दी है। अलग-अलग गांवों से पीलिया के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं और अब पूर्व उपसरपंच समेत 4 लोगों की मौत की खबर ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।
जानकारी के मुताबिक कुनिया गांव के पूर्व उपसरपंच जितेंद्र यादव, नर्मदापुर की भाग्यवती यादव, बैगहवा की एक युवती और बरिमा गांव के 9वीं कक्षा के छात्र विकास यादव की मौत हुई है। ग्रामीणों का दावा है कि सभी पीलिया से पीड़ित थे।
CHHATTISGARH : विधायक से पंगा, अफसर हटे!
मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। जिला स्तर की मेडिकल टीम प्रभावित गांवों में भेजी गई है। वहीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम पेयजल के सैंपल लेकर जांच कर रही है ताकि बीमारी फैलने की असली वजह पता चल सके।
ग्रामीणों का कहना है कि मैनपाट के कई गांवों में बड़ी संख्या में लोग पीलिया से पीड़ित हैं। कई मरीज अंबिकापुर और रायपुर के निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। गांवों में बीमारी को लेकर डर का माहौल है।
ANNAMALAI NEW PARTY : BJP छोड़ बनाई नई पार्टी!
CMHO डॉ. पी.एस. मार्को ने कहा है कि मेडिकल टीम मौके पर भेज दी गई है और जांच रिपोर्ट आने के बाद मौतों की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। साथ ही लोगों को लगातार जागरूक भी किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त इलाज की व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।

