CHHATTISGARH : समर कप में भिलाई का डबल धमाका!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH: Bhilai’s double blast in the Summer Cup!

रायपुर। रायपुर के ब्रह्मविद स्पोर्ट्स सेंटर में आयोजित समर कप 2026 का शानदार समापन हो गया। 29 मई से शुरू हुए इस फुटबॉल टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा एलीट फुटबॉल अकादमी भिलाई की रही, जिसने अंडर-13 और अंडर-15 दोनों वर्गों का खिताब अपने नाम कर लिया।

अंडर-13 फाइनल में एलीट एफए भिलाई ने भिलाई फुटबॉल अकादमी को 1-0 से हराया। मैच का एकमात्र गोल विष्वेश कुमार ने किया। वहीं अंडर-15 फाइनल में मोहम्मद हसनत अली के गोल की बदौलत एलीट एफए ने भिलाई यूनाइटेड एफसी को 1-0 से मात देकर दूसरा खिताब भी जीत लिया।

अंडर-17 का फाइनल सबसे ज्यादा रोमांचक रहा। ब्रह्मविद ब्लू और भिलाई फुटबॉल अकादमी के बीच मुकाबला 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में ब्रह्मविद ब्लू ने 3-2 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की।

वहीं अंडर-20 फाइनल में ब्रह्मविद फुटबॉल अकादमी और भिलाई फुटबॉल अकादमी के बीच निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं हुआ। पेनल्टी शूटआउट में भिलाई फुटबॉल अकादमी ने 3-2 से जीत हासिल कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

टूर्नामेंट में आरव यादव (अंडर-13), शुभम रावत (अंडर-15), संकेथ (अंडर-17) और पियूष यादव (अंडर-20) को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। ब्रह्मविद स्पोर्ट्स सेंटर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह छत्तीसगढ़ में फुटबॉल प्रतिभाओं को निखारने का बड़ा मंच बन चुका है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related