TOLL TAX NEWS: VIPs and Government Officials Will Now Have to Pay Toll Tax—Changes to Rules Under Preparation!
TOLL TAX NEWS: केंद्र सरकार अधिकारियों के हाईवे पर लगने वाले टोल टैक्स पर छूट को लेकर बदलाव करने पर विचार कर रही है। यदि यह प्रस्ताव लागू होता है तो कई अफसरों को भी टोल टैक्स देना पड़ सकता है।
टोल प्लाजा रास्ते पर बड़े सरकारी अधिकारियों की गाड़ी निकलती है तो वो हॉर्न देकर मुफ्त में निकल जाते है। उसे न रोका जाता है और न उसे टोका जाता हैं।
अब इसी को लेकर देश से VIP कल्चर को हमेशा के लिए खत्म करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार हाईवे पर टोल टैक्स से छूट पाने वाली गाड़ियों की लिस्ट को छोटा करने की योजना बना रही है।
सड़क परिवहन मंत्रालय ने गठित एक उच्च स्तरीय समिति ने सिफारिश की है जिसमें बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स से छूट पाने वाली गाड़ियों की लिस्ट को या तो पूरी तरह खत्म कर दिया जाए या फिर उसे बेहद सीमित कर दिया जाए।
फिलहाल यह अभी प्रस्ताव है, जिसपर विचार किया जा रहा है।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सभी केंद्रीय विभागों और राज्य सरकारों को एक आधिकारिक पत्र भेजा है जिसमें लिखा गया कि भविष्य में टोल प्लाजा पर कोई भी अधिकारी अपनी पहचान बताकर मुफ्त में एंट्री की बात न कहे। बल्कि उन्हें ‘फास्टैग एनुअल पास’ खरीदने के लिए कहा जाए।
यह व्यवस्था ठीक वैसी ही होगी जैसे किसी सरकारी कर्मचारियों को उनके ऑफिशियल मोबाइल फोन के इस्तेमाल का बिल आता है या फिर उन्हें दिया जाता है। इसके और बाद में वह पैसा उनके विभाग द्वारा रीइम्बर्स यानी वापस कर दिया जाता है।

