PM MODI APPEAL: PM Modi ने लोगों से की अपील, जानिए क्या कहा?

Date:

PM Modi’s Appeal: PM Modi appeals to the public—find out what he said.

PM MODI APPEAL: PM Modi ने लोगों से की अपील, जानिए क्या कहा?

देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी का दौर जारी है। भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को तो प्रभावित किया ही है, अब इसका सीधा असर बच्चों और बुजुर्गो के स्वास्थ्य पर भी देखने को मिल रहा है।

देश में कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जिससे लोगो की तबियत बिगड़ने लगी है।

इस भीषण गर्मी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की है।

उन्होने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही दैनिक जीवन में गर्मी से होने वाली कई कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं।

मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें।

कृपया स्वयं को हाइड्रेटेड रखें, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें. ऐसे मौसम में आपकी संवेदनशीलता भी बहुत बड़ा सहारा बन जाती है।

यदि संभव हो, तो किसी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी अवश्य दें। मैं ऐसे लोगों की सराहना भी करूंगा जो अपने घरों के और दुकानों के बाहर मटके में जल रखते हैं ताकि कोई भी उनसे पानी पी सके।

जब भी संभव हो, अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी और अन्य प्रियजनों को फोन कर उनका हालचाल अवश्य पूछें। उन्हें पर्याप्त पानी पीने, दोपहर की तेज धूप में बाहर न निकलने और जितना हो सके, आराम करने की सलाह दें।

इस प्रचंड गर्मी में हमें अपने आसपास के पशु-पक्षियों को भी नहीं भूलना चाहिए अपने घर, बालकनी, छत, दुकान या ऑफिस के बाहर पानी से भरा एक छोटा-सा बर्तन रखना भी किसी प्यासे पक्षी के लिए जीवनदान बन सकता है।

आइए, इन कठिन दिनों में पूरी संवेदनशीलता और करुणा के साथ एक-दूसरे का ध्यान रखें।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related