PINARAYI ED RAID : Chaos in Kerala after ED raid on former CM’s house
रायपुर डेस्क। केरल की राजनीति में बुधवार सुबह बड़ा भूचाल आ गया, जब ED की टीम पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के तिरुवनंतपुरम स्थित घर पहुंच गई। मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई इस कार्रवाई ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। बताया जा रहा है कि ED ने एक साथ 10 जगहों पर छापेमारी की है।
जानकारी के मुताबिक, विजयन के किराये के घर के अलावा कन्नूर की एक लोकेशन और Cochin Minerals and Rutile Limited (CMRL) से जुड़े लोगों के ठिकानों पर भी रेड हुई। जांच में विजयन की बेटी टी वीना का नाम सामने आने के बाद ED ने यह कार्रवाई की है।
MIRA ROAD BAKRI EID CONTROVERSY: कुर्बानी वाले 25 बकरे से मचा बवाल!
इधर CPI(M) ने इस रेड को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है। पार्टी के महासचिव एमए बेबी ने कहा कि BJP सरकार जानबूझकर विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस कार्रवाई में UDF सरकार भी शामिल है?
PANNA WELL COLLAPSE: पन्ना में बड़ा हादसा, 5 मजदूरों की मौत..
ED की रेड के बाद अब केरल की सियासत और गरमाने के संकेत मिल रहे हैं। विपक्ष इसे एजेंसियों का दुरुपयोग बता रहा है, जबकि BJP खेमे की तरफ से अभी तक कोई बड़ा बयान सामने नहीं आया है।

