MIRA ROAD BAKRI EID CONTROVERSY: कुर्बानी वाले 25 बकरे से मचा बवाल! 

Date:

Mira Road Bakri Eid Controversy: Uproar Over 25 Goats Intended for Sacrifice!

MIRA ROAD BAKRI EID CONTROVERSY: मुंबई में बकरी ईद के लिए लाए गए बकरों को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

Mira Road के पूनम एस्टेट क्लस्टर-1 की एक सोसायटी में बकरों के लिए अस्थायी शेड तैयार किया गया था, जिसमें करीब 25 बकरे रखे गए।

बताया जा रहा है कि ईद तक इन बकरों को सोसायटी परिसर में रखने की अनुमति मांगी गई थी।

हालांकि, सोसायटी के हिंदू रहिवासियों का आरोप है कि मुस्लिम पदाधिकारियों ने बिना किसी आधिकारिक बैठक के बकरों के लिए शेड बनाने की अनुमति दे दी।

रहिवासियों का कहना है कि बकरों के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों और हिंदू संगठनों ने रिहायशी इमारत के भीतर इस शेड को बनाए जाने का कड़ा विरोध किया।

भारी विरोध के बाद इस शेड को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

शेड हटाए जाने से नाराज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया और मामले को लेकर काशी मीरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

हालांकि, उस समय मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया था, लेकिन यह शांति ज्यादा देर नहीं टिकी।

आज फिर  विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और पदाधिकारी दोबारा पूनम क्लस्टर 1 पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि बात मारपीट और हाथापाई तक पहुंच गई।

आरोप है कि इसी हंगामे के बीच भीड़ का फायदा उठाकर वीएचपी के जिला मंत्री नागनाथ कांबले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।

वीएचपी नेता पर हमले की खबर फैलते ही इलाके में तनाव और गहरा गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए काशी मीरा पुलिस स्टेशन के आला अधिकारियों सहित भारी पुलिस बल को सृष्टि कॉम्प्लेक्स और आसपास के इलाकों में तैनात कर दिया गया है।

फिलहाल पुलिस स्थिति को नियंत्रण में रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास कर रही है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर हमले के आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR : CSPDCL में रिश्वत VIDEO!

RAIPUR : Bribery video in CSPDCL! रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी...

SUPREME COURT : अवैध खनन पर SC सख्त!

SUPREME COURT : SC strict on illegal mining! रायपुर। सुप्रीम...