RAMBHADRACHARYA AND CHARAN DAS MAHANT CONTROVERSY: चरणदास महंत के”बाबा फर्जी हैं”बयान पर जगद्गुरु का तीखा पलटवार! 

Date:

RAMBHADRACHARYA AND CHARAN DAS MAHANT CONTROVERSY: Jagadguru Launches a Sharp Counterattack Against Charan Das Mahant’s “The Baba is a Fraud” Remark!

RAMBHADRACHARYA AND CHARAN DAS MAHANT CONTROVERSY: चिरमिरी में चल रही रामकथा के बीच कांग्रेस के सीनियर नेता और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने साफ कहा था कि वे जगद्गुरु माने जाने वाले Rambhadracharya को जगतगुरु नहीं मानते है।

इस बयान के बाद जगदगुरु श्री Rambhadracharya ने भी खुलकर प्रतिक्रिया दी है।

चिरमिरी के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित श्री राम कथा के दौरान व्यासपीठ से बोलते हुए रामभद्राचार्य महाराज ने चरण दास महंत के बयान पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि सनातन धर्म और संतों का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि महंत मेरे जगतगुरु होने का पूर्ण परीक्षण कर लें।

Rambhadracharya ने कहा कि जगतगुरु का दर्जा पाने के लिए तीन ग्रंथों पर भाष्य लिखना अनिवार्य होता है और सभी अखाड़े इस नियम को मान्यता देते हैं।

उन्होंने दावा किया कि वे सभी कसौटियों पर खरे उतरते हैं और यही बात कुछ लोगों को चुभ रही है।

उन्होंने कहा कि रामभक्तों से प्रेम करने वालों को उनका आशीर्वाद सदैव मिलेगा, लेकिन जिन्हें यह स्वीकार नहीं है वे अनावश्यक विवाद खड़ा कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related