WEST BENGAL POLITICS: हुमायूं कबीर का CM शुभेंदु अधिकारी को खुला चैलेंज, आग से मत खेलो! 

Date:

WEST BENGAL POLITICS: Humayun Kabir Issues Open Challenge to CM Suvendu Adhikari—”Don’t Play with Fire!”

WEST BENGAL POLITICS: बकरीद से पहले पश्चिम बंगाल की BJP सरकार ने बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि फिटनेस सर्टिफिकेट के बिना किसी पशु, मवेशी या भैंस के वध पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जायेगी।

इसी कड़ी में आम जनता उन्नयन पार्टी के चीफ हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को चैलेंज दिया है।

उन्होंने कहा कि सरकार मुसलमानों से बीफ न खाने का नियम बना सकती है, लेकिन धार्मिक कुर्बानी जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि संविधान का सम्मान करना चाहिए, लेकिन कुर्बानी होगी।

कबीर ने आगे कहा कि गाय की कुर्बानी भी होगी, बकरे की भी होगी और ऊंट की भी होगी। कुर्बानी के लिए जो पशु जायज हैं, उनकी कुर्बानी होंगी।

बीजेपी सरकार को मैं चेतावनी देता हूं, सुवेंदु अधिकारी से सीधे तौर पर कह रहा हूं कि आग से मत खेलो। अगर वे कुर्बानी पर रोक लगाने की कोशिश करते हैं तो इससे उनके लिए ही मुश्किलें खड़ी होंगी।

मुस्लिम समुदाय किसी भी हाल में कुर्बानी के मामले में कोई समझौता नहीं करेगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related