CONGRESS VS BJP : राहुल गांधी के बयान पर नितिन नबीन का करारा जवाब

Date:

Congress vs BJP: Nitin Nabin’s Sharp Reply to Rahul Gandhi’s Statement

CONGRESS VS BJP : राहुल गांधी द्वारा PM मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को गद्दार कहने पर  BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने पलटवार करते हुए कहा है कि, राहुल गांधी का आज का बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और कहीं न कहीं उनकी अराजकतावादी मानसिकता को दिखाता है।

नितिन नबीन ने कहा कि, मैं मानता हूं कि भारतीय राजनीति में जहां सुचिता, सामाजिकता और एक-दूसरे को सम्मान देने की प्रक्रिया है, उसमें उनका यह बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

मैं मानता हूं कि लगातार हो रही हार, निराशा कहीं न कहीं उनके स्वभाव और चरित्र में दिख रही है।

उन्होंने कहा कि, आज हम भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने का काम किया गया है।

उन्होंने राहुल गाँधी से सवाल पूछते हुए कहा की क्या नक्सलवाद को खत्म करना गद्दारी है? क्या देश की जमीन को सुरक्षित रखना गद्दारी है? क्या तिरंगे का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाना गद्दारी है?

देश में बढ़ती महंगाई पर पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर आरोप और प्रत्यारोप लगा रहे हैं लेकिन इन सबके बीच महंगाई से अगर कोई सबसे ज्यादा त्रस्त है, तो वह है देश का आम आदमी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related